हरीश-चन्द्र अनुसंधान संस्थान (एच. आर. आई.) गणित और सैद्धांतिक भौतिकी के शोध में समर्पित एक प्रमुख संस्थान है| यह इलाहाबाद, भारत में अवस्थित परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार द्वारा वित्त-पोषित संस्था है।
यहाँ बीजगणित, विश्लेषण, ज्यामिति और संख्या सिद्धांत गणित में शोध के प्राथमिक क्षेत्र हैं जबकि खगोलभौतिकी, संघनित पदार्थ भौतिकी (Condensed Matter Physics), कण भौतिकी, क्वाण्टम सूचना एवं अभिकलन, और रजु (String) सिद्धांत भौतिकी के प्राथमिक शोध क्षेत्र हैं। संस्थान गणित और सैद्धांतिक भौतिकी दोनों में पीएचडी कार्यक्रम चलाता है, और हाल ही में भौतिकी में एमएससी कार्यक्रम शुरू किया है । संस्थान स्नातक और परास्नातक छात्रों के लिए विजिटिंग छात्र कार्यक्रम (Visiting Students Programme) और सकारात्मक रूप से विभिन्न आउटरीच कार्यक्रम चलाता है।
पिछले दो दशकों में एच.आर.आई का, गणित और सैद्धांतिक भौतिकी के शिक्षा और अनुसंधान दोनों में, महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस संस्थान के संकाय सदस्यों में 1 डिराक पदक एवं पद्म भूषण सम्मान से विभूषित तथा 5 भटनागर पुरस्कार से सम्मानित सदस्य हैं। यहाँ के लगभग 50 भूतपूर्व छात्र एवं छात्राएं देश के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों में संकाय पदों को सुशोभित कर रहे हैं।
भौतिकी में प्रवेश
एच.आर.आई. होमी भाभा राष्ट्रीय संस्थान (एचबीएनआई) के सहयोग से भौतिकी में पीएचडी, एमएससी और पीएचडी कार्यक्रम संचालित करता है। पीएचडी कार्यक्रम भौतिकी में एमएससी या चार वर्षीय बीएससी डिग्री वाले छात्रों के लिए खुला है, जबकि पीएचडी और एमएससी कार्यक्रम विज्ञान या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री वाले छात्रों के लिए खुले हैं।
प्रवेश 2025 के लिए चयन प्रक्रिया अब खुली । प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया के विवरण के लिए यहाँ क्लिक करें > >
शैक्षणिक कार्यक्रमों के विवरण के लिए यहाँ क्लिक करें > >
गणित में प्रवेश
एच.आर.आई. होमी भाभा राष्ट्रीय संस्थान (एचबीएनआई) के सहयोग से गणित में एमएससी और पीएचडी कार्यक्रम संचालित करता है। पीएचडी कार्यक्रम गणित में एमएससी या चार वर्षीय बीएससी डिग्री वाले छात्रों के लिए खुला है, जबकि एमएससी कार्यक्रम विज्ञान या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री वाले छात्रों के लिए खुला है।
प्रवेश 2026 के लिए चयन प्रक्रिया अब खुली । गणित में एम.एससी. और पीएच.डी. कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया के विवरण के लिए यहाँ क्लिक करें > >
समाचार
- प्रोफेसर अदिति सेन डे को भारत की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (एनएएसआई) का फेलो चुना गया है।:
- डॉ. सुदीप चक्रवर्ती को एसएमसी कांस्य पदक-2025 से सम्मानित किया जाएगा, जो मुंबई स्थित बीएआरसी में प्रदान किया जाएगा।: यहाँ क्लिक करें।
- डॉ. सुदीप जाना आधिकारिक तौर पर डीप अंडरग्राउंड न्यूट्रिनो एक्सपेरिमेंट (DUNE) के सदस्य बन गए हैं, जो न्यूट्रिनो विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए एक अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग है।:
- डॉ. लक्कारजू लीला गणेश चंद्र को एचबीएनआई उत्कृष्ट छात्र पुरस्कार 2024 प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई।:
- प्रोफेसर अदिति सेन डे को फिजिकल रिव्यू जर्नल के 2025 के उत्कृष्ट रेफरी के रूप में चुना गया है।:
- डॉ. तिसिता दास को बीएआरसी मुंबई में आयोजित डीएई-एसएसपीएस-2024 में यंग अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।: यहाँ क्लिक करें।
- डॉ. सुदीप चक्रवर्ती को मैटेरियल्स रिसर्च सोसाइटी ऑफ इंडिया (एमआरएसआई) द्वारा एमआरएसआई मेडल-2024 से सम्मानित किया गया है।: यहाँ क्लिक करें।
- प्रोफेसर मनोज कुमार यादव को अक्टूबर 2024 से भारत की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी का फेलो चुना गया है।:
- डॉ. तिसिता दास को सोसाइटी फॉर मैटेरियल्स केमिस्ट्री (एसएमसी), इंडिया द्वारा वर्ष 2024 का इमर्जिंग साइंटिस्ट अवार्ड प्रदान किया गया है।: यहाँ क्लिक करें।
- सुदीप चक्रवर्ती, तिसिता दास और अन्य द्वारा लिखित एक शोध पत्र नेचर मैटेरियल्स में प्रकाशित हुआ।: यहाँ क्लिक करें।
- जी.डी. बिड़ला पुरस्कार प्राप्तकर्ता, प्रोफेसर अदिति सेन डे को 22 फरवरी, 2024 को माननीय विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, यूपी, श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।: यहाँ क्लिक करें।
- प्रो. अदिति सेन डे वर्ष 2023 के लिए जी.डी. बिड़ला पुरस्कार की प्राप्तकर्ता हैं:
- प्रो. पुनिता बत्रा को भारत की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी का फेलो चुना गया है:
- डॉ. सुदीप चक्रवर्ती को डीएसटी सोलर चैलेंज पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग से प्राप्त हुआ: यहाँ क्लिक करें।
- डॉ. सुदीप चक्रवर्ती को एनर्जी एडवांसेज के संपादकीय सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है, जो रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री (RSC), यूके की एक पत्रिका है।: यहाँ क्लिक करें।
- प्रो. अदिति सेन डे को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA) की जनवरी 2023 से फेलो चुना गया है:
हाल का आयोजन
- 04-12-2025 to 16-12-2025, एआईएस - शूर गुणक और प्रतिनिधित्व सिद्धांत.
- 15-11-2025 to 16-11-2025, पीएचडी-पोस्टडॉक गणित मीट.
- 11-09-2025 to 11-09-2025, एचआरआई भौतिकी दिवस-2025, स्थान: एचआरआई सभागार, दिनांक: 11 सितंबर 2025, समय: 11:00 -- 16:30.
- 12-05-2025 to 13-05-2025, अंतर्राष्ट्रीय गणित महिला दिवस.























